Upcoming Movies in December 2023: विक्की कौशल की ‘सम बहादुर’ से लेकर प्रभास की ‘सलार’ तक; बॉक्स ऑफिस पर होगी धमाकेदार एंट्री

Upcoming Movies in December 2023: आज के इस आर्टिकल में हम उन फिल्मी सितारों की फिल्म की बात करेंगे जिनकी फिल्मों का दर्शक बहुत दिनों से इंतज़ार कर रहे थे। साल का यह लास्ट महीना काफी खास होने वाला है क्योंकि इसी महीने में बॉक्स ऑफिस पर 4 बड़ी फिल्मे रिलीज होने वाली है तो इस साल का अंत काफी ज्यादा मज़ेदार होगा। तो आप सभी भी मनोरंजन से भरपूर दावत लेने के लिए हो जाए तैयार। तो चलिए जानते है दिसंबर में कौनसी फ़िल्म कब हो रही है रिलीज…

Upcoming Movies in December 2023

MovieRelease Date
Sam Bahadur1 December 2023
Animal1 December 2023
Dunki21 December 2023
Salaar22 December 2023

1. Sam Bahadur – Upcoming Movies in December 2023

सैम बहादुर फ़िल्म का पोस्टर देखा तो फ़िल्म से उम्मीदें नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गई थी, आज फाइनली बात पोस्ट से थोड़ा आगे बढ़ी है और सैम बहादुर को 1 दिसंबर 2023 को दर्शकों के सामने रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर विकी कौशल के फैंस काफी उत्साहित हैं।

इस फ़िल्म में आपको ये नहीं लगेगा कि आप विक्की कौशल को देख रहे बल्कि आप को बार बार यही लगेगा कि आप एक रियल आर्मी ऑफिसर को देख रहे हैं। यह फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्ध में, सैम मानेकशॉ ने महज 13 दिनों में दुश्मनों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

2. Animal – Upcoming Movies in December 2023

जब से बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म “Animal” का ट्रेलर रिलीज हुआ, उसके बाद से ही उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। एनिमल फिल्म के सोंग्स काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसके चलते यह फिल्म चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में हमे रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना अनिल कपूर और बॉबी देओल नजर आएंगे। इस फिल्म को 1 दिसंबर 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज किया जाएगा।

3. Dunki – Upcoming Movies in December 2023

डंकी फ़िल्म की रिलीज़ डेट्स पहले से ही तय थीं लेकिन तभी प्रभास की न्यू फ़िल्म Salaar की दोनों की Released Date एक दिन घोषित हो गई। जिसके कारण फैंस के बीच Salaar vs Dunki दोनों को लेकर कन्फ्यूजन चल रहा है कि दोनों फ़िल्म में से कौनसी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम लहरायागी, इसी टेंशन में एक बार तो डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने डंकी फ़िल्म का Teaser जो कि पहले ही रिलीज़ होना था उसे postpond कर दिया.

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ दोनों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। इन दोनों फिल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया है। शाहरुख खान की अगली फिल्म ‘डंकी’ को क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 21 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी।

Upcoming Movies in December 2023

4. Salaar – Upcoming Movies in December 2023

सुपर स्टार प्रभास की फिल्म सालार जिसका दर्शक बहुत लम्बे समय से इंतज़ार कर रहे थे, यह ख़बर उनके लिए बहुत ही ख़ास होने वाली है कि फिल्म सालार 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देंगी।

अब देखना यह है कि सुपर स्टार शाहरुख खान की फिल्म “डंकी” जो 21 दिसंबर को रिलीज होगी, क्या वह सुपर स्टार प्रभास की फिल्म “सालार” से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कर पाएगी। अब यह तय हो गया है कि इस साल के अंत में दोनों स्टार्स का बॉक्स ऑफिस पर आमना-सामना बड़ा कमाल का होने वाला है.

Conclusion

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए धन्यवाद। हमने इस आर्टिकल दिसंबर में रिलीज होने वाली टॉप मूवीज की जानकारी प्रदान की है। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको अच्छी लगी है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।